प्रतिनिधि,चतरा। शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन, वन विभाग, नियुक्ति समेत अन्य मामले शामिल है।उपायुक्त ने एक-एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।





ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 1 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।