प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।उपायुक्त ने समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।
आवास योजना चतरा सदर प्रखंड के ग्राम आरा की रहने वाली महिला ने जनता दरबार में उपायुक्त को बताया कि उसका घर बहुत ही जर्जर हालत में है। उसके छोटे छोटे छः बच्चे हैं। बरसात के मौसम में उन्हे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आवेदन देते हुए अनुरोध किया कि आवास योजना के तहत उन्हें आवास मुहैया कराया जाए। ताकि बरसात में हो रही तकलीफों से निजात मिल सके। उपायुक्त ने आवेदन का अवलोकन करते हुए महिला को आश्वस्त किया कि नियमानुसार आपको आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। मौके पर सम्बंधित पदाधिकारी के समक्ष आवेदन को प्रेषित करते हुए जल्द से जल्द लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार एक-एक कर सभी फरियादियों ने उपायुक्त से मिल समस्या सुनाया। इसमें मुख्य रूप से राशन कार्ड संबंधित, भूमि संबंधित, तालाब निर्माण मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 1 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।





