प्रतिनिधि,जमशेदपुर।उपायुक्त विजया जाधव के कार्यालय कक्ष में बुधवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उन्होंने आम लोगों से मिलकर सहानुभूतिपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान 33 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी,जिसमें शहर के एक निजी विद्यालय में बच्चे के फेल होने पर अगले कक्षा में प्रमोट नहीं करने की शिकायत, नवनीत कुमार ने जॉब की मांग की, जिनके आवेदन को नियोजन पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। साथ ही निजी विद्यालय में नामांकन, बिजली कनेक्शन काटने की शिकायत, स्कूल फीस माफ कराने का आग्रह, चाकुलिया के एक व्यक्ति ने जाहेर स्थान में बाउंड्री निर्माण व सौंदर्यीकरण, जुगसलाई निवासी ने वृद्धा वस्था पेंशन, एक महिला ने जेएनएसी क्षेत्र में दुकान आवंटन, संपत्ति विवाद, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, शहर के एक मॉल कर्मचारी ने लंबित बकाया भुगतान जैसी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिसपर उन्होने तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को प्राप्त आवेदन अग्रसारित कर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।





