उपायुक्त ने पलाश मार्ट से की खरीदारी,आमजनों और दीदियों से ज्यादा से ज्यादा खरीदारी की अपील की





पलाश मार्ट में बिक्री होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है





सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का यह सक्रिय प्रयास है:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित पलाश मार्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पलाश मार्ट के मध्यम से सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाई गई उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उपायुक्त ने पलाश मार्ट से खरीदारी की,जिसमें मकई का आटा, मधु, मूढ़ी, मल्टी ग्रेन आटा, चना, सत्तू, चप्पल, साबुन, दोना और मोमबत्ती आदि की खरीदारी की।इस दौरान उन्होंने आमजनों से भी पलाश मार्ट से खरीदारी करने की अपील की।





उपायुक्त नमन प्रियेश लाकड़ा ने बताया कि पलाश मार्ट में बिक्री होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। पलाश मार्ट के माध्यम से सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का यह सक्रिय प्रयास है। उनके द्वारा बनाए जा रहे सभी उत्पादों की पलाश ब्रांडिंग की जाती है ताकि पलाश मार्ट को बेहतर मार्केट उपलब्ध कराया जाय। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समाहरणालय परिसर में दीदी किचन भी खोला जायेगा।