प्रतिनिधि,बड़कागांव। परियोजना कार्यालय उरीमारी में परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में पीसीसी कमेटी की मीटिंग हुई,जिसमें सभी यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में परियोजना पदाधिकारी के द्वारा टारगेट पूरा होने के लिए सभी यूनियन प्रतिनिधियों को बधाई दिया गया एवं आने वाला उत्पादन लक्ष्य के बारे में भी बताया गया।
कुछ समस्याओं पर भी चर्चा हुई,जिसमें 1.परियोजना कार्यालय में प्रतिदिन 12 से 1 बजे के बीच सिविल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 2.डाॅक्टर आदिम अनवर के द्वारा यह भी बताया गया कि उरीमारी डिस्पेंसरी से ही ऑनलाइन रांची गांधीनगर के डाक्टर से परामर्श ले सकते हैं। 3.पोटांग कैंटीन के लिए जल्द ही एक कमिटी बनाया जाएगा,जिसमें नो प्रॉफिट नो लॉस पे खाने की वास्तु की बिक्री होगी।सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मीटिंग में प्रबंधन की ओर से मुख्य रूप से खान प्रबंधक यूएन प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक अजय कुमार, डॉक्टर नदीम अनवर, परियोजना अभियंता गौतम कुमार, सुनील कुमार सिंह, वित्त प्रबंधक आभास कुमार , सिविल से कविन कुमार आदि शामिल थे।एवं यूनियन प्रतिनिधियों में आरसीएम यू से सीताराम किस्कू, गणेश राम, बाल्मीकि यादव, यूसीडब्ल्यू से महादेव मांझी, डी.पी. मेहता, विनोद कुमार सिंह , इन्द्र देवराम अनिल कुमार, सुधीर सिंह,रवि शंकर सिंह,श्रवण कुमार , बैजनाथ जी सिंह शिवचरण करमाली,नागेश्वर मिस्त्री, बिनोद साव, राजेश सिंह,महेंद्र सिंह, प्रेमचंद उरांव आदि उपस्थित थे।





