प्रतिनिधि,जमशेदपुर।उलीडीह थाना अंतर्गत पुरानी उलीडीह बस्ती निवासी 19 वर्षीय युवती प्रिया मुंडा ने रविवार को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिया को फंदे से उतार एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है।
मामले में परिजनों ने बताया कि प्रिया मुंडा ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी।रविवार की सुबह उसने कहा कि आज उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह काम पर नहीं जाएगी।इसके बाद ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रिया ने फांसी क्यों लगाई, यह परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





