जमशेदपुर।एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार की सुबह 11 बजे एमजीएम थाना के दारोगा मोहन कुमार सिंह को रंगे हाथ 10 हजार रुपये घूस लेते हुए धरदबोचा है।एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता विनोद गोप के साथ डिमना चौक पहुंची थी। टीम ने दारोगा को देने के लिए रसायन लगे 10 हजार रुपये शिकायतकर्ता को दिए। दारोगा ने जैसे ही रुपये हाथ मे थामा टीम ने धरदबोचा और सोनारी स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय ले गयी।मोहन कुमार सिंह 2018 बैच का दारोगा है और मूल रूप से हजारीबाग जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुंदीर का रहने वाला है। शिकायतकर्ता विनोद गोप से एक केस को रफादफा करने के लिए एक लाख की रूपए की मांगी की थी, जिसकी शिकायत विनोद गोप ने एसीबी से की थी। इसके बाद एसआई ने 10 हजार लेकर विनोद को एनएच किनारे मिलने बुलाया था।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोर दरोगा को घूस लेते हुए धरदबोचा,केस मैनेज करने के लिए मांगे थे पैसे
एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोर दारोगा को घूस लेते हुए धरदबोचा,केस मैनेज करने के लिए मांगे थे पैसे <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

