एक कार का भार नहीं सह सका पुल, टूटकर गिरा नीचे
एक कार का भार नहीं सह सका पुल,टूटकर गिरा नीचे <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर को दिल्ली से जोड़ने वाले हाईवे पर रामगंगा नदी पर बने कोलाघाट पुल का एक हिस्सा सोमवार को तड़के टूटकर गिर गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।पुल से बोलोरो गुजर रही थी जो बीच में ही फंस गई। बोलोरो सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।कोलाघाट पुल शाहजहांपुर जिले को बदायूं जिले को जोड़ता है और इस पर लगातार वाहन गुजरते हैं।पुल टूटने से शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पुल जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पिछले महीने ही पुल बीच में धस गया था। जिसके बाद इस पर करीब एक हफ्ते से अधिक समय तक मरम्मत का काम चला था। इस दौरान पुल के दोनों ओर पक्की दीवार बनाई गई थी। सोमवार को तड़के इस पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।दो दिन पहले भी बड़ा हादसा होने से टला था। इस पुल पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी की तरफ लटक गया था।
कोलाघाट पुल टूटने से शाहजहांपुर-दिल्ली हाईवे पर आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने अल्लाहगंज की ओर वाहनों का डायवर्जन किया है। बदायूं और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन मिर्जापुर थाने से दो किलोमीटर आगे तारापुर तिराहे से फर्रुखाबाद रोड से अल्हागंज के रास्ते निकाल सकते हैं।शाहजहांपुर और जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहन बरेली-फर्रुखाबाद रोड से राजेपुर,अमृतपुर से तारापुर तिराहा होते हुए निकल सकते हैं।
प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। शाहजहांपुर के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि कोलाघाट पुल 20-25 साल पुराना है। पहले एक पिलर धंस गया था, लेकिन अब वो फिर से नीचे चला गया है। टेक्निकल टीम अध्ययन कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि तुरंत सर्वे कराया जाए, जिससे जल्द ही काम पूरा करवा कर आवागमन को बहाल किया जा सके।
आपको बता दें कि इस पुल का शिलान्यास 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। शिलान्यास के बाद से निर्माण नहीं कराया गया। इसका निर्माण बसपा शासन में वर्ष 2002 में हुआ था।
पुल को 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। सेतु निगम ने इस पुल को बनाकर लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया था।
संबंधित ख़बरें

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

