प्रतिनिधि,रामगढ़। डॉक्टर एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा लारी, रामगढ़ के बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को NSS एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. एस राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर, मुख्य अतिथि डॉ० जॉनी रूफीना तिर्की (N.S.S कार्यक्रम समन्वयक, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग), विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह (महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोठार, रामगढ़), अतिथि उत्तम कुमार (चितरपुर महाविद्यालय, चितरपुर) तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० सुनीता गुप्ता के द्वारा दिया गया। व्याख्यान का विषय NSS का उद्देश्य एवं वर्तमान संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता रहा, जिसका व्याख्यान सभी प्रवक्ताओं के द्वारा किया गया। डॉ. जॉनी रूफीना तिर्की ने ऑडियो एवं विडीयो के माध्यम से NSS के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बहुत बारीकियों से बताया। इस एक दिवसीय व्याख्यान का संचालन एवं देखरेख महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक राम एवं नयन कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।





इस मौके पर बीएड के सहायक प्राध्यापक रंजु वंदना होरो, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव, मो. परवेज अख्तर तथा डीएल एड के व्याख्याता सीमा कुमारी, सुप्रिया बर्मन, बाबुचंद प्रसाद, सुनील महतो तथा बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहें। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक राम के द्वारा किया गया।