पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रजरप्पा। रजरप्पा के ऑफिसर्स क्लब में पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक शाम स्व मुकेश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक विनोद कुमार और विशिष्ट अतिथि चितरपुर सीओ दीपक मिंज,गोला सीओ समरेश कुमार भंडारी और रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।





मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर के गाए गीत आज भी लोग गुनगुनाते है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को सुकून मिलता है।





म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक पवन कुमार ने जाने चले जाते है कहां,दुनिया से जाने वाले गीत से संगीत शाम का भव्य आगाज किया। उन्होंने सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है,जाने कहां गए वो दिन,हम सफर मेरे हम सफर... सहित कई गीत गाए। गायक समरेश कुमार ने सात अजूबे इस दुनिया में आठवीं अपनी जोड़ी... गायिका रूबी रानी ने जिंदगी की न टूटे लड़ी..., गायिका कोमल छाया ने फूल तुम्हें भेजा है खत में..., गायक आदित्य तिवारी ने चांद सी महबूबा सहित एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया।





राजू हलचल ग्रुप द्वारा चल सन्यासी मंदिर में, झूठ बोले कौवा काटे सहित कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया,जबकि साज में रंजीत चटर्जी, दीपक कुमार, गौतम वैद्य, जोसेफ सेम्सन, अतनु चटर्जी, टूटूल, किशोर, रोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इससे पूर्व अतिथियोंं का बुके और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।





मौके पर समाजसेवी राजेंद्र नाथ चौधरी, स्टॉफ ऑफिसर सिविल विमल कुमार आजाद, स्टॉफ ऑफिसर ईएंडएम राजेश कुमार, सहायक प्रबंधक आशीष झा, एलआईसी के विकास अधिकारी सोनू कुमार, विवेक द्विवेदी, चंद्रभूषण, खूंटी थाना के एसआई रोशन कुमार, रामगढ़ थाना के एएसआई सुजीत सिंह, टाउनशिप इंचार्ज त्रिनाथ साहू, जसपुरिया बीएड कॉलेज की निदेशक शालिनी प्रिया, यूनियन नेता चंदेश्वर सिंह, रवींद्र प्रसाद वर्मा, हाजी अख्तर आजाद, मनीष पांडेय, विशाल कुमार, आरपी सिंह, राजेश सिंह, महेश सिंह, ज्योति राज सिंह, मानिक पटेल, संजय पटेल, कुलदीप साव, अभिनव तिवारी, नवीन कुमार, सौरभ शेखर, तबरेज अख्तर, गिरीश चौधरी, शशिकांत सिंह गोलू, मुकेश दांगी, मेहरू दांगी, प्रदीप, संजय, पंचम, सोनू, पीपी कौशिक, परेश, रंजीत, रितेश, सुनील सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।