प्रतिनिधि,हजारीबाग।टाटीझरिया एनएच- 522 शिव प्रधान होटल के समीप बुधवार को कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाना में रखा गया है।





रांची से गिरिडीह जा रही स्वीफ्ट डिजायर कार (जेएच 01 डीई 8207) और जमुआ निवासी अनिल कुमार का प्लसर बाइक (जेएच 01 इभी 9518) में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार अनिल कुमार (26 वर्ष) एवं खुशबू कुमारी (20 वर्ष) घायल हो गए हैं।