प्रतिनिधि,बड़कागांव।पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना अपनी निगमित सामाजिक दायित्व के तहत निरंतर आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करता रहता है। इन शिविरों को लगाने का मकसद ग्रामीणों को मुफ्त में इलाज के साथ-साथ दवाइयां भी देना होता है। इसी क्रम में शनिवार को पीबी-सीएमपी द्वारा परियोजना प्रभावित बरियातू गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने अपना इलाज करवाया। गांव के कुल 170 लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाते हुए इलाज करवाया।
इन सभी को मुख्य रूप से मौसम बदलने की वजह से होने वाली समस्याएं जैसे सांस लेने में दिक्कत, डायरिया, वायरल फीवर इत्यादि जैसी समस्याएं थी,जिसका उपचार पकरी बरवाडीह के मेडिकल विभाग की ओर से डॉ सागर कुमार और डॉ विदुषी श्रीवास्तव ने किया। गौरतलब है कि पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना नियमित अंतराल पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन परियोजना प्रभावित इलाकों में करता रहता है। अगर अप्रैल 2023 से अब तक की बात करें तो पीवी- नॉर्थवेस्ट क्लस्टर के गांव में यह 9वां केंम लगाया गया।जहां पर भारी संख्या में आस पास के ग्रामीण पहुंचकर अपना इलाज करवाया।





