प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)।नार्थ करनपुरा ताप विद्युत परियोजना के टंडवा इकाई की ओर से शनिवार को सीएसआर के तहत परियोजना से प्रभावित गांवों के महिलाओं को ब्यूटिशन कोर्स का प्रमाण पत्र दिया। बताया गया कि प्रशिक्षक श्रीमती रुपा कुमारी की ओर से दिये गये 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 12 महिलाओं को वसुंधरा लेडिज क्लब की ओर से यह प्रमाण- पत्र दिया गया है,जिससे प्राप्त व्यवसायिक कोर्स के बदौलत प्रशिक्षणार्थी आत्मनिर्भर होकर धनोपार्जन कर सकेंगे। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा मीना गुप्ता, सीनियर मैनेजर (एचआर) अभिषेक आनंद, सीएसआर अधिकारी ए.एन.शिपो समेत अन्य मौजूद थे।