प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। नार्थ करनपुरा ताप विद्युत परियोजना (एनटीपीसी) के टंडवा इकाई में शुक्रवार को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के तौर पर स्वप्नेंदु कुमार पांडा ने अपना योगदान दिया।जहां कंपनी के तमाम अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।बताया गया कि श्री पांडा टंडवा इकाई में योगदान देने से पूर्व पतरातू में पहले प्रोजेक्ट महाप्रबंधक के तौर पर कार्यरत थे। वहीं नव नियुक्त महाप्रबंधक ने अपने अधिनस्थ कर्मियों के बीच प्रसन्नता जाहिर करते हुए परियोजना की उन्नति व अपने हितधारकों के अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिलाया।





