विशेष संवाददाता,रांची।श्रीलंका में व्यापार, उद्योग व सेवाओं की विभिन्न श्रेणी में व्यवसाय शुरू करने की बढती गुंजाइश को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 3 से 7 अगस्त तक श्रीलंका का दौरा किया जा रहा है। गुरूवार 3 अगस्त को सुबह 6 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में झारखंड चेंबर का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के दौरे पर रवाना हुआ। श्रीलंका पहुंचने के बाद झारखंड चेंबर की बैठक सिलोन चेंबर ऑफ कॉमर्स, नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अलावा श्रीलंका के विभिन्न सेक्टर्स में स्थापित उद्यमियों के साथ बैठक होगी। इस दौरान कुछ प्रमुख फैक्ट्री का विजिट भी तय किया गया है। सभी बैठकों को निर्धारित कराने में कोलंबो स्थित हाई कमिशन ऑफ इंडिया टू श्रीलंका द्वारा झारखंड चेंबर को सहयोग किया गया है। विदित हो कि झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछली बार वर्ष 2019 में इजराइल का दौरा किया गया था।





श्रीलंका दौरे के तैयारियों की समीक्षा हेतु बुधवार को चेंबर भवन में एक बैठक हुई।चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चार वर्षों के बाद झारखंड चेंबर द्वारा बिजनेस ट्रीप का आयोजन किया जा रहा है।श्रीलंका सरकार ने अपने देश में निवेश को आकर्षित करने, परियोजना प्रोत्साहन की पेशकश के साथ ही आयात निर्यात को मंजूरी की सुविधा के साथ ही कई आकर्षक योजनाओं की घोषणा की है। झारखंड चेंबर द्वारा श्रीलंका और झारखंड के बीच व्यापार और उद्योग की संभावनाओं के हर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गंभीरता से चर्चा की जायेगी।स्थानीय स्टेक होल्डर्स से व्यापार की संभावनाओं के हर पहलुओं को जानने का प्रयास करेंगे। ताकि इसका लाभ झारखंड प्रदेश के स्टेकहोल्डर्स को मिल सके।





बिजनेस ट्रीप के को-ऑर्डिनेटर चेंबर के सह सचिव शैलेष अग्रवाल और उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से श्रीलंका में झारखंड चेंबर की प्रस्तावित सभी बैठकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार के मंत्रीगणों से बैठक का भी प्रयास किया जा रहा है। बैठक में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य कमल सिंघानिया, सुभाष राजगढिया, बिजय हरलालका, निरंजन शर्मा, गयारसीलाल गोयल, संतोष अग्रवाल, विकास झाझरिया, नवीन अग्रवाल, रमेश साहू, चंद्रप्रकाश ढेलिया, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश महतो, विकास सिंघानिया, श्रवण कुमार, सुनिल सरावगी, विष्णु कुमार अग्रवाल, नवीन जैन उपस्थित थे।