प्रतिनिधि,जमशेदपुर। इन दोनों एमजीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग को वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने धर्मशाला समझ रखा है,जिसकी जैसी मर्जी होती है वह उस बिल्डिंग का वैसा ही इस्तेमाल करता है।





ताजा मामला बुधवार की दोपहर देखने को मिला।जहां नई बिल्डिंग के लिफ्ट से बाइक संख्या जेएच 05 डीए - 0143 को ले जाकर तीन तल्ले में रखा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं अस्पताल के कई कर्मचारियों ने तो नई बिल्डिंग के कई कमरों पर कब्जा भी जमा रखा है। साथ ही बड़े आराम से वहां ऐसी चलाकर आराम भी फरमाते हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उक्त बाइक अस्पताल में कार्यरत स्थाई कर्मचारी बिजली मिस्त्री राजेश प्रसाद सिंह के भतीजे सौरव की है। वहीं अस्पताल के एक कर्मचारी का रिश्तेदार आखिर अपनी बाइक तीन तल्ले में ले जाकर किसकी अनुमति से रख रहा है। यह एक बड़ा सवाल है और जिसपर अस्पताल प्रबंधन को जांच कर उचित कार्रवाई भी करनी चाहिए।