प्रतिनिधि,जमशेदपुर।साकची स्थित एमजीएम अस्पताल प्रशासनिक भवन सभागार में शुक्रवार झारखंड राज्य चिकित्सा, शिक्षा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने सबसे पहले कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार विमर्श भी किया।
इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित भी किया गया। मौके पर संघ के उदय शंकर झा, शंकर मिश्रा, सुखनंदन सिंह, राधव कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश पांडे, चंदन कुमार, ब्रज किशोर, शीला जयसवाल, अनिता कुमारी, किरण गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, अनुज कुमार, लक्ष्मीपति दास, सुमन, मनोज कुमार, कृष्णा आल्डा, दीपक पटेल, अवध ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।





