वरीय संवाददाता,रांची।भारतीय जीवन बीमा निगम रांची शाखा - वन के अभिकर्ता निपु सिंह को बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर 15 अगस्त को सुबह दस बजे शाखा कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाखा प्रबंधक परशुराम दास और डीओ मितु पासी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर निपु सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि एलआईसी करना पुण्य का काम होता है और यह एक समाज सेवा भी है और कहा कि हर इंसान को एलआईसी कराना चाहिए। यह हमारे परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है।





