रांची। गर्मी चल रही है और बारिश आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। इसलिए घर के मालिकों को अपने घर को बारिश और लीकेज से बचाने के लिए आवश्यक तैयारी करनी होगी। इसे देखते हुए एशियन पेंट्स ने स्मार्टकेयर डैम्प प्रूफ के लिए एक नया कैम्पेन और टेलीविजन विज्ञापन लॉन्च किया है।
इस विज्ञापन में ब्राण्ड एम्बेसेडर रणबीर कपूर और हरफनमौला मनोज पाहवा नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में इन दोनों कलाकारों के बीच संगीत का एक दिलचस्प और मनोरंजक मुकाबला दिखाया गया है,जिसमें छतो और टेरेस की मौसमी सीलन और लीकेज की चुनौतियों के लिये प्रभावी समाधान पर जोर दिया गया है।ऑगिल्वी द्वारा परिकल्पित इस टेलीविजन विज्ञापन में रणबीर कपूर और मनोज पाहवा एक मजेदार कव्वाली मुकाबला करते हैं। वे दर्शकों को रिसती हुई और सीलन वाली छतों से घर के मालिक को होने वाली तकलीफ का प्रासंगिक सफर दिखाते हैं। इस विज्ञापन में एशियन पेंट्स स्मार्टकेयर डैम्प प्रूफ की जबर्दस्त ताकत दिखाई गई है जोकि छतों एवं टेरेस की वाटरप्रूफिंग के लिए घरों का सबसे बड़ा रक्षक है।





