प्रतिनिधि,जमशेदपुर। शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए शुक्रवार जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने साकची गोलचक्कर के पास बन रहे निर्माणाधीन पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण करने वाले ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण काम करने के साथ-साथ इसे समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया। मौके पर एसएसपी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।





