उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र कंधई के गांव उवारी खुर्द खेत में दिनांक 08.04.2021 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्मल पाण्डेय पुत्र हरिहर पाण्डेय रठवत की हत्या कर दी गई थी और अनुराग सिंह को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने 110/21 धारा 302, 307 का मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने घटना में शामिल व्यक्तियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी के निकट पर्यवेक्षण में जांच पड़ताल के दौरान मिले सबूतों के आधार पर मुकदमें में नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। फरार चल रहे व्यक्तियों के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।एसपी आकाश तोमर ने व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस ने इस घटना में शामिल 25 हजार रूपये का इनामियां धर्मराज उर्फ रूद्र को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक कन्धई नीरज वालिया अपनी टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के रखहा तिराहे के पास से हत्या में शामिल 25 हजार रूपये के इनामियां वांछित शीतला प्रसाद सरोज उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शीतला प्रसाद सरोज उर्फ कल्लू पुत्र राम चरण सरोज गांव उवारी खुर्द थाना कन्धई का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त पर विधिक कार्यवाही की गयी।
एसपी आकाश तोमर की पुलिस ने हत्या का आरोपी व 25 हजार रूपये के इनामियां वांछित को किया गिरफ्तार
एसपी आकाश तोमर की पुलिस ने हत्या का आरोपी व 25 हजार के इनामियां वांछित को किया गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

