पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट और सतर्क है।चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया से लेकर शरारती तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पाकुड़ पुलिस कटिबंध है।चुनाव में हस्तक्षेप और व्यवधान डालने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार इसे लेकर लगातार कैंपिंग कर रहे हैं। इसी मद्देनजर जिले से सटे बंगाल सीमा को पूरी तरह से चुनाव आयोग के आदेश पर शील करने का निर्देश जारी किए। आदेश के आलोक में सीमा सील किया जा रहा हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर चेक नाका का निरीक्षण एवं सीमा सील का कार्य किया जा चुका है।इस क्रम में एसपी प्रभात कुमार ने अंतरराज्य सीमा चांदपुर,पत्थरघट्टा स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया एवं वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।





