प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा हजारीबाग मुख्य सड़क पर गांगपुर चौक के समीप रविवार को तीन सीसीटीवी कैमरा व क्यूआर कोड स्केनर लगाया गया।सीसीटीवी कैमरा अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में लगाया गया।





इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर चतरा हजारीबाग मुख्य सड़क गांगपुर गांव में अपराध नियंत्रण सहित अन्य घटनाओं की जनकरी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगया गया है। मौके पर सशस्त्र बल के जवान के साथ साथ ग्रामीण भी उपस्थित थे।