प्रतिनिधि, धनबाद। धनबाद शहर में एसलिपियस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड की दो दिवसीय प्रशिक्षण दस का दम का आयोजन सम्बोधि रिट्रीट में हुआ। प्रशिक्षण में लगभग 300 फाइटर्स ने भाग लिया। सभी ने आयुर्वेद से सम्बंधित प्रशिक्षण लेकर स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने तरफ एक कदम आगे बढ़ाया।पूरा कार्यक्रम धनबाद के सीटी होस्ट संतोष कुमार यादव एवं रांची के सीटी होस्ट रंजीत कुमार सिंह के सान्निध्य में संपन्न हुआ।इस पूरे प्रशिक्षण को देने के लिए कंपनी के रॉयल डायमंड आदित्य सिंह आए एवं सभी को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण में श्री सिंह ने एसलिपियस वेलनेस के प्रोडक्ट के पावर को बताया एवं आयुर्वेदा की शिक्षा दी और उसी में रोजगार के अवसर को भी दर्शाया। श्री सिंह ने कहा कि गलत जीवन शैली के कारण उत्पन्न होने वाले असाध्य रोगों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रत्येक रोग के इलाज हेतु प्रोवेन टेक्नोलॉजी से तैयार शुद्ध आयुर्वेदिक रस एवं काढ़ा का निर्माण किया है। सभी प्रोडक्ट पर आयुष का सर्वश्रेष्ठ लोगो लगा हुआ है एवं यूरोप की यूरोफियन लैब से भी सभी रस एवं काढ़ा टेस्टेड है। एसलिपियस वेलनेस की खुद की पांच फैक्ट्री राजस्थान में है, नव वेयरहाउस, 1000 से ज्यादा फ्रेंचाइजी एवं अपनी खुद की आरएनडी भी है।
धनबाद सीटी होस्ट संतोष कुमार यादव ने अपने अपलाइन रंजीत कुमार सिंह एवं मेंटर विजय शंकर तिवारी, विनय कुमार एवं अमीत दुबे की सानिध्य की चर्चा की एवं सभी को नमन किया।
श्री यादव ने बताया कि वर्तमान समय आयुर्वेदा का है और जो भी इस क्षेत्र में अपना तीन से पांच वर्ष अपने सीनियर लीडर के कहे एवं कंपनी के सिस्टम से चलेगा उसे डायमंड बनने से कोई नहीं रोक सकता।श्री यादव ने अंत में सभी अपने सीनियर लीडरों के सानिध्य की चर्चा की एवं उन्हें नमन करते हुए प्रशिक्षण की समाप्ति की घोषणा की।





