झारखंड।एडीजे-8 उत्तम आनंद की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा की ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट काराएगी।गुजरात के गांधीनगर में डायरेक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस लैब में दोनों का टेस्ट कराया जाएगा।रविवार को दोनों को फ्लाइट से अहमदाबाद ले जाने की तैयारी है।
16 अगस्त को सीबीआई लखन और राहुल को एफएसएल गांधीनगर के विशेषज्ञों के पास लेकर जाएगी। 12 अगस्त को ही सीबीआई ने विशेष दंडाधिकारी के न्यायालय से दोनों की ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट की अनुमति ली थी। स्वतंत्रता दिवस के कारण 14 अगस्त को भी दोनों को गुजरात नहीं ले जाया जा सका।
बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों को धनबाद जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की गई है। वहां से फ्लाइट से दोनों को लेकर सीबीआई की टीम अहमदाबाद पहुंचेगी। दोनों को साबरमती सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। 16 अगस्त को विशेषज्ञों से चर्चा के बाद उनकी पहले ब्रेन मैपिंग हो सकती है। ब्रेन मैपिंग से भी यदि सीबीआई संतुष्ट नहीं हुई तो उनका नार्को टेस्ट कराया जाएगा।





