वरीय संवाददाता,रांची। ऑल इंडिया पोस्टल,आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक बैठक रविवार को रांची जीपीओ में संपन्न हुई।





खुले सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश कुमार चीफ पीएमजी झारखंड सर्किल ने कहा कि वर्क कल्चर में गिरावट आई है,जिसके कारण विभाग में काम प्रभावित हो रहा है। रेवेन्यू में भी कमी आई है।हमें अपनी मेहनत और लगन से विभाग की साख को ठीक करना होगा। पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि पेंशनर्स को परेशानी न हो। चीफ पीएमजी ऑल इंडिया पोस्टल,आरएमएस की रांची जीपीओ में आयोजित द्विवार्षिक कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।





डाक लेखा निदेशक पीके रवि एवं वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने भी संबोधित किया।सुबह 10 बजे से रांची डिविजन की प्रतिनिधि सभा शुरुआत की गई।एमजेड खान ,सचिव ने अपना विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,जिसे चर्चा के उपरांत पारित किया गया।त्रिलोकी नाथ साहू ने एसोसिएशन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसे भी आम सहमति से पारित किया गया।





रांची डिविजन के लिए नई कमेटी निम्न सदस्यों से गठित की गई।





अध्यक्ष केडी राय व्यथित,कार्यकारी अध्यक्ष त्रिवेणी ठाकुर, सुशील कुमार,जेठू बड़ाइक,रमेश सिंह,बी बारा उपाध्यक्ष,जय नारायण प्रसाद,आर बी शर्मा,हीरा राम तिवारी।





सचिव गौतम विश्वास,कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ साहू,संगठन सचिव,एस पी मंडल,जय नारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा





तीसरे सत्र में स्टेट कार्यकारिणी की बैठक रखी गई,जिसमें धनबाद,जमशेदपुर ,दुमका,गिरिडीह,पलामू,गुमला,सिमडेगा,रांची के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एजेंडा पर चर्चा की।





रांची से त्रिवेणी ठाकुर,,जमशेदपुर से जे भट्टाचार्य,गिरिडीह से अजय सिन्हा,पलामू से बीरेंद्र राम,गुमला से बायस टोप्पो, सिमडेगा से राफेल बखला,दुमका से सुभाष गुप्ता ने चर्चा में भाग लिया. सभा की अध्यक्षता साधन कुमार सिंहा ने की और संचालन एम जेड ख़ान ने।





इस सभा में चेन्नई में एनसीसीपीए की हो रही चौथी ऑल इंडिया कांफ्रेंस( 13 - 14 दिसंबर 23 )में झारखंड का प्रतिनिधित्व एमजेड खान और टी एन साहू करेंगे। उक्त जानकारी एमजेड ख़ान स्टेट सचिव पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड ने दी।