प्रतिनिधि,बरडीहा,गढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओबरा में सार्वजनिक रूप से अबुआ आवास योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।मौके पर उपस्थित पंचायत रोजगार सेवक इंतजार अंसारी,कर्मचारी शिवम पांडे ने ग्राम सभा में ग्रामीणों सभी के बीच कहां की यह जो सूची है जो आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को आवेदन मिला था। इस सूची में अभी भी कुछ लोग है जो अबुआ आवास योजना लेने योग्य नहीं है। इस विशेष ग्राम सभा द्वारा परिचित सूची का प्रकाशन ग्राम सभा में किया गया और जतरोबजारी पंचायत भवन में अबुआ आवास योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।मौके पर उपस्थित राजेंद्र राम,सिआई राजकुमार गुप्ता उपस्थित थे।