प्रतिनिधि,चुरचू।चुरचू योग को बढ़ावा को लेकर अब जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है।फ़िलहाल जिला के सभी प्रखण्ड के विभिन्न हेल्थ वेलनेस सेंटर में एनएचएम व आयुष विभाग के तहत योग शिक्षक व शिक्षिकाओं का बहाल कर योग का विस्तार किया जा रहा है ,लेकिन अब कार्यालय जिला आयुष चिकित्सा विभाग हजारीबाग के ज्ञापांक 2130 दिनांक 11 जुलाई के आलोक में ओल्ड एज होम हजारीबाग(भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कनहरी रोड दीपूगढ़ा) ( बृद्धा आश्रम ) में रह रहे बुजुर्गो को भी अब नियमित योग शिविर लगाकर वहां रह रहे बुजुर्ग महिला - पुरुषों को योग की तकनीक सिखलाया व बतलाया जाएगा। ताकि ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गो को शारीरिक व मानसिक रूप से परिपक्व करवाया जा सके। निर्धारण समय के अनुसार गुरुवार को योग शिक्षक विजय कुमार दास के द्वारा ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गो को योग की तकनीक बतलाता गया।





