कई गांवों में राशन चोरी की शिकायत लेकर ग्रामीणों के साथ डीएसओ कार्यालय पहुंची माले की टीम
राशन चोरी करने वाले डीलरों को बर्खास्त किया जाए:राजेश यादव
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। लगातार राशन चोरी करने वाले डीलरों को बर्खास्त कर कार्डधारकों की सुविधानुसार राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था की जाय अन्यथा भाकपा माले आंदोलन शुरू करेगी।उक्त बातें भाकपा माले नेता राजेश यादव ने समाहरणालय परिसर में राशन चोरी की शिकायतों से संबंधित ज्ञापन डीएसओ कार्यालय में देने के उपरांत कही।माले नेता राजेश यादव के साथ मौजूद माले नेता राजेश सिन्हा ने भी राशन चोरी को गंभीर मसला बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।
नेताद्वय ने कहा कि गिरिडीह सदर प्रखंड के एक डीलर का चावल की जगह ईंट का उपयोग करते हुए फोटो वायरल हुआ है। इससे समझा जा सकता है कि किस कदर गरीबों के राशन का गोलमाल किया जा रहा है।कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर उनका मनोबल और भी बढ़ जाता है।
मौके पर मुख्य रूप से मनोज यादव,बबलू मुर्मू,बिजन हाजरा, कन्हैया सिंह,रोहित यादव,चंदन कुमार यादव,शफीक अंसारी, पंकज वर्मा,नुनुलाल महतो,सहित अन्य मौजूद थे।





