प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा बाजार के पीछे फार्म एरिया रोड नंबर 23 में टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बनाई गई सड़क पर गड़ा बीएसएनल का खंभा इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह खंबा काफी दिनों से सड़क पर गड़ा हुआ है। मगर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण यह किसी को दिखाई नहीं पड़ रहा था।





बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के डीबीएमएस स्कूल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने कदमा बाजार के पीछे से अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जबकि दुकानें बंद होने के बाद सड़क के बीच गड़ा यह खंभा साफ-साफ नजर आता है। जिसके कारण देर रात्रि कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है और जिससे जानमाल की क्षति भी हो सकती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता।