प्रतिनिधि,जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की तृतीय कार्यसमिति बैठक कदमा शास्त्री नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव और भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया,जिसके बाद वंदे मातरम के जयघोष से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि मोर्चा के सभी पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में जाकर अनुसूचित जाति वर्गों के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनको निराकार करने का प्रयास करें।जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री पीके कारुवा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजाराम द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, दिलीप पासवान, महामंत्री राकेश सिंह, नीलू मछुआ, राकेश मुखी, अजय रजक, मनोज कारुवा, शंभू राम, मीली दास, सतीश मुखी, चंदन भारती, अर्जुन रजक, ममता मुखी, सजल साल, चंद्रशेखर दास, धीरज मुखी, राजकुमार पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास बाउरी, गणेश दास, अशोक कुमार, राजाराम, हीरालाल रजक, शेरा बाग, बबलू मुखी, लक्ष्मी नारायण, धीरेन कालिंदी, विमल रजक, पोरस कालिंदी, अशोक बेहरा, संतोष दास, रविदास, महेश नायक, गंगा मुखी, आरती मुखी समेत अन्य मौजूद थे।





