प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नबर 1 स्थित पीपल धारी शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में शिव हनुमान मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी। मौके पर वे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं मंदिर का भूमि पूजन 11 ब्राम्हणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई।





इस दौरान अध्यक्ष रुपेश सिंह ने बताया कि मंदिर में पहले से ही भगवान हनुमान और भगवान शिव जी की प्रतिमा स्थापित है। मगर मंदिर का पक्का निर्माण अब तक नहीं हो पाया था। जबकि अब मंदिर के भव्य निर्माण के साथ-साथ भगवन राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी पूरे विधि विधान से स्थापित किया जाएगा।





मुख्य अतिथि भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि हिन्दुओं का सबसे पहला कर्तव्य धर्म और धार्मिक स्थानों की रक्षा करना है। मंदिर की अच्छी तरह से देख-रेख और भव्यता भी बनी रहनी चाहिए। पिपल धारी शिव हनुमान मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि अगले वर्ष शिवरात्रि पर भव्य शिव मंदिर तैयार हो जाएगा। वहीं पूजन के मंदिर कमिटी की ओर से लोगों के बीच भोग का वितरण भी किया गया।





इस मौके पर बागबेड़ा की जिला पार्षद कविता परमार, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, रूपेश सिंह, राजू सिंह, राहुल दुबे, मुकेश, फिरटू, विमल, जगदीश समेत बड़ी संख्या में बस्ती की महिलाएं मौजूद थीं।