प्रतिनिधि,जमशेदपुर।झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा मंगलवार को जिले के 102 परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। पहले दिन 10वीं के लिए आईआईटी समेत अन्य वोकेशनल विषय और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। 10वीं में कुल 4016 परीक्षार्थियों में से 3958 उपस्थित रहे। जिसमें धालभूम में 3120 और घाटशिला में 828 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। साथ ही 58 में से धालभूम अनुमंडल में 45 तथा घाटशिला अनुमंडल में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 12वीं की परीक्षा में कुल 1300 में से 1265 परीक्षार्थी शामिल हुए। धालभूम अनुमंडल में कुल 720 में 704 परीक्षार्थी और घाटशिला अनुमंडल में 580 में से 561 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। वहीं अनुपस्थित परीक्षार्थियों में धालभूम में 16 और घाटशिला के 35 परीक्षार्थी शामिल हैं।





