गोपाल कृष्ण अय्यर कन्याकुमारी से विभिन्न शहरों का भ्रमण करते हुए हरिद्वार में करेंगे अपनी यात्रा को समाप्त





सनातन धर्म के लिए ऐसा संदेश काफी महत्वपूर्ण है:चंद्र





प्रकाश जैन प्रतिनिधि, हजारीबाग।हजारीबाग शहर में पिछले कई दिनों से हर तरफ भक्ति भाव का माहौल नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिन पूर्व शहर के बंशीलाल चौक निवासी पैदल चलकर काशी विश्वनाथ पहुंचे थे तो वहीं शुक्रवार की देर रात कन्याकुमारी से चलकर हजारीबाग की पावन धरा पर पहुंचे। 65 वर्षीय गोपाल कृष्ण अय्यर जो अपनी यात्रा को हरिद्वार में जाकर संपन्न करेंगे।





गोपाल कृष्ण अय्यर 11 सितंबर को अपने गृह आवास से साइकिल चलाकर देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए शुक्रवार 9 दिसंबर की देर रात्रि हजारीबाग पहुंचे। पहुंचने के पश्चात शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग की टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने देर रात्रि बुढ़वा महादेव मंदिर में विश्राम किया वही शनिवार को प्रातः काल में अपने लक्ष्य की ओर चल पड़े। हजारीबाग शहर से गया, गोरखनाथ अयोध्या होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर की साइकिल यात्रा वे कर लेते हैं।





गोपाल कृष्ण अय्यर ने बताया कि सनातन धर्म में हर कोई ईश्वर का धाम अपने अपने तरीके से जाते हैं। मैंने जीवन में ठाना था कि कन्याकुमारी जहां पर मैं रहता हूं वहां से हरिद्वार साइकिल यात्रा के माध्यम से जाऊंगा। मैं यह साइकिल यात्रा 11 सितंबर को प्रारंभ किया था और प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर की यात्रा करता हूं। अपने साथ पूरी व्यवस्था खानपान लेकर चलता हूं। लोगों का सनातन धर्म के प्रति काफी सहयोग भी हमें मिलता रहा है और आशा है ईश्वर का कि आगे भी मिलता रहेगा।





हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सनातन धर्म के लिए ऐसा संदेश काफी महत्वपूर्ण है जहां हर कोई मौज-मस्ती में विभिन्न पर्यटक स्थल को जाना पसंद करते हैं पर यह 65 वर्ष के होकर धार्मिक अनुष्ठान में एक मिसाल पेश कर रहे हैं। पूरी टीम की ओर से इन्हें सफल यात्रा के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मौके पर विशाल खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, अतिशय जैन, पप्पू जोहरी,विष्णु कुमार गौरव मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।