प्रतिनिधि,चौपारण।प्रखंड के करमा गांव में नवनिर्मित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित मनोकामना शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें करमा, दर्जीचक, इनगुनिया और आसपास के गांव के ग्रामीण लोग शामिल हुए,जिसमें मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन हेतु, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।साथ ही प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक कमेटी का आयोजन किया गया,जिसमें कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव ,कोषाध्यक्ष सकोषाध्यक्ष और सक्रिय सदस्य का चुनाव हुआ।साथ ही साथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन और तारीख रखा गया,जिसमें मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा तारीख 1 फरवरी को कलश स्थापना ,8 फरवरी प्राण प्रतिष्ठा और 9 फरवरी को भंडारा का निर्णय लिया गया। प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए भक्ति जागरण, कथा वाचक ,शिव तांडव और अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बनवारी चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, कांग्रेस नेता रेवाली पासवान ,देवलाल साब ,अविनाश आर्या चंद्रवंशी, अधीन पासवान , रामसेवक राणा ,जमुना टूरी, मनोज तुरी, विकास गुप्ता, जितेंद्र चंद्रवंशी, कपिल केसरी आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।





