पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा।जिले के उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन में उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के संदर्भ में एक बैठक की गई। इस बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई की दसवें योग दिवस को 21 जून को चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मिलित होने की बात कही गई।





इस बैठक में योग के जीवन में विशेष महत्व पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में करें योग रहें निरोग विषय पर चर्चा हुई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोग 21 जून को सुबह 6 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच योग की महत्ता को समझे। इसके लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए तैयार की गई रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया।





इस बैठक में सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद,जिला प्रभारी पतंजलि कुमार विवेक,योग प्रशिक्षक धर्मदेव आर्य,विनोद प्रसाद,शौर्या कुमारी,प्रियंका सिंह,प्राचार्य एसएस गर्ल्स हाईस्कूल चतरा,जिला संयुक्त औषधालय चतरा के डाटा ऑपरेटर समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।