पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व योग दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बालेश्वर महतो थे।





डाॅक्टर बालेश्वर महतो ने कहा कि प्रथम बार योग दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया था, जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।





अध्यक्षता प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि योग का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य,मन,शरीर और आत्मा की शारीरिक विकास होता है।संचालन प्रोफेसर ऋतुराज ने कहा कि इस दिन योग की प्राचीन शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक पद्धति का जश्न मनाया जाता है।





योग प्रशिक्षक श्रीकान्त निराला थें।उन्होंने विधिवत योग प्रशिक्षण दिए।प्रशिक्षण में कहा कि 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है।उसके बाद धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है।इस दिन पर अध्यात्म और योग के लिए खास माना जाता है इसलिए 21 जून को वर्ष 2015 से विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।





धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज और प्रोफेसर मोहम्मद फजहरुद्दीन ने किया। मौके पर उपस्थित एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो,प्रोफेसर नरेश कुमार दांगी, प्रोफेसर ज्योति जलधर, प्रोफेसर लालदेव महतो, प्रोफेसर अनु कुमारी, प्रोफेसर रंजीत प्रसाद,प्रोफेसर पवन कुमार, प्रोफेसर ललिता कुमारी,सनवीर कुमार,अनिता कुमारी,नेमधारी राम चंचल,स्वयंसेवक बबलू कुमार,रणदीप कुमार,धीरेंद्र कुमार और आंचल कुमारी आदि उपस्थित थे।