रांची।श्री श्री महावीर मंडल व पहाड़ी चुना भट्टा चुटिया रांची में दो दिवस प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी से प्रारंभ किया गया,जिसमें सुबह 9:00 बजे से कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर चुटिया के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्राण प्रतिष्ठा तक पहुंची।





कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई जिसमें ग्राम की कन्या एवं महिलाएं अपने सिर पर कलश रख लेकर चल रही थी। कलश यात्रा के आगे आगे मुख्य यजमान अपने सिर पर पोथी लेकर चल रहे थे एवं उसके आगे बैंड बाजे चल रहे थे। बैंड बाजों की धुन पर चुटिया के युवा थिरक रहे थे।इस कलश यात्रा में महिला एवं पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए।





कलश यात्रा का ग्राम वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्री श्री महावीर मंडल के निवेदक किशोर कुमार राम, रंजन कुमार यादव, सूरज साव, रजनी देवी, शांति देवी, महावीर रजक व दीपू है।