प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सिन्दवारी नगड़ी में श्री श्री 1008 पंचमुखी हनुमंतलला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। भव्य कलश यात्रा में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत 1001 महिला पुरुष ने भाग लिया। सोनबरसा नदी से जल का उठाव कर लगभग 5 किलोमीटर नंगे पांव दूरी पैदल यात्रा दूरी तय कर यज्ञ मंडप पहुंचे।यज्ञ में कुल 16 यज्ञ पुजारियों ने मुंडन कराकर अपने पत्नी के संग कलश लेकर यज्ञ मंडप में पूजन के लिए बैठे,जिसमें मुख्य रुप से भीखु साव , राजेश साहू ,हीरालाल महतो, विशेश्वर साव , नागेश्वर साव , राजेंद्र प्रसाद, महावीर साहू ,महेंद्र साहू, राजेंद्र राम, सुरेश साव , रीतलाल प्रजापति, बसंत साहू, विशेश्वर राम ,वासुदेव साव, महेश साव, जागो साव शामिल है।
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि यज्ञ करने से गांव में सुख व समृद्धि आती है औरपर्यावरण शुद्ध होता है,महायज्ञ में लोग आध्यात्मिक से जुड़ते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के यज्ञाचार्य उमेश पाठक है।जबकि प्रवक्ता शत्रुघ्न आचार्य महाराज एवं बाल विदुषी अंजना गोस्वामी होंगे। 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक संध्या में प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 मार्च मंगलवार रात्रि को महाजागरण एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में शामिल लोगों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ,यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव रामस्वरूप कुमार ,पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पदुम साव, मोहम्मद जुल्फिकार ,मोहम्मद अनवर, बलदेव महतो, सूरज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र साव, उप कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार कुशवाहा, उप सचिव उमेश कुमार कुशवाहा वहीं सक्रिय सदस्य गोविंद महतो, सुदेश्वर वर्मा, महादेव साव, टेकन साव, भीखन साव, राजेश साव, देवनंदन राणा, कुमार दिवाकर, निर्मल साव, किशुन प्रजापति, घनश्याम महतो, शायमकिशोर महतो, विशेश्वर साव, नंदकिशोर साव, कमलेश मंडल, खेमलाल साव, महेश कुशवाहा, महावीर साव,लव शंभू नाथ मिश्रा, दिलीप राम, प्रमोद कुमार वर्मा प्रमोद कुमार दास, एवं अन्य शामिल थे।





