पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। बुधवार को अनुसुचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय हिरणपुर में सिकल सेल एनीमि‌या जागरूकता सह शिविर का आयोजन कल्याण विभाग के तत्वावधान में ट्राइबल वेलफेयर रूरल अस्पताल रिंची (कल्याण विभाग) के द्वारा किया गया,जिसमें 25 बच्चों का सिकल सेल अनीमिया का जांच किया गया।





यह कार्यक्रम 19 जून से 3 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्र और विद्यालय में पढ़ाई कर रहे PVTG छात्रों को मुख्य रुप से फोकस किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ थोमस मुर्मू,रिंची कल्याण अस्पताल प्रबंधक बरणावास, प्रधानाध्यापक संदीप कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।