लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है।मंगलवार दोपहर राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसपीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हाल-चाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन सारे मानक नियंत्रण में हैं।पूर्व सीएम की तबीयत सोमवार रात ज्‍यादा खराब हो गई थी।पूर्व सीएम की तबीयत को लेकर अलीगढ़ में उनके समर्थक बहुत चिंतित हैं। आपको बता दे कि कल्‍याण सिंह अलीगढ़ जिले के अतरौली तहसील क्षेत्र से हैं। पूर्व सीएम ब्‍लड प्रेशर के अलावा यूरिन संबंधी समस्‍याओं से भी जूझ रहे हैं।पूर्व सीएम का मंगलवार की सुबह से ब्‍लड प्रेशर नियंत्रण में बताया जा रहा है लेकिन पहले की तरह रिस्पांस नहीं कर पा रहे हैं।किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं लेकिन मिलने आने वालों को आंख खोलकर देख जरूर रहे हैं। आईसीयू स्टाफ और परिवार के लोग संकेतों से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। आपको बताते चले कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह को सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है और हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन)पर रखा गया है।