लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात करने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा पहुंचे।एसपीजीआई पहुंच कर कल्याण सिंह का हालचाल पूछा। गुरुवार की शाम जेपी नड्डा दिल्ली से लखनऊ आए। नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली से लखनऊ आए। अमौसी हवाई अड्डे पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत कई मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने नड्डा का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, ‘आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी' का कुशलक्षेम जाना।' नड्डा हवाई अड्डे से सीएम और अन्य पदाधिकारियों के साथ सीधे एसजीपीजीआई गए।नड्डा ने कल्याण सिंह का हाल-चाल पूछा और उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम से भी बातचीत की। इससे पहले एसजीपीजीआई की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि कल्याण सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान उनके उपचार की नियमित निगरानी कर रहे हैं। आपको बताते चले कि कल्याण सिंह को चार जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में चल रहा था। नड्डा ने बाद में मीडिया से कहा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह से मिलने का सौभाग्य मिला। हमारी इच्छा थी कि उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लें और प्रधानमंत्री जी भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।नड्डा ने कहा कि कल्याण सिंह से मुलाकात के बाद लगा कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह कल की तुलना में काफी बेहतर हैं। नड्डा ने कहा कि चिकित्सकों से बातचीत में पता चला कि उन पर दवाओं का असर हो रहा है।नड्डा ने कहा हम सबको विश्वास है कि कल्याण सिंह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो और वह फिर से सामाजिक जीवन में सक्रिय हों।' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एसजीपीजीआई की व्यवस्था काबिले तारीफ है और यहां कल्याण सिंह के इलाज की जो योजना बनी है, वह बहुत ही उत्तम है। एसजीपीजीआई में कल्याण सिंह का हाल चाल लेने के बाद नड्डा लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा गए और वहां से दिल्ली चले गए।
कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे नड्डा
कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे नड्डा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

