कांग्रेस अल्पसंख्यक रामगढ़ ज़िला कमिटी ने मनाया मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती





मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने देश में शिक्षा को मज़बूती दी है: ज़ोया परवीन





प्रतिनिधि, रामगढ़। रामगढ़ ज़िला अन्तर्गत फॉर लाइन स्थित निर्मला होटल में शनिवार को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के चित्र पर पुष्पर्पित कर जयंती मनाई गई।मौके पर मुख्य रूप से उपास्थि ज़िला अध्यक्ष ज़ोया परवीन ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने शिक्षा को भारत के विकास का आधार माना।आजाद ने शिक्षा को धर्मनिरपेक्ष और समान रूप से सुलभ बनाने पर जोर दिया।उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य और निशुल्क बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मौलाना अबुल कलाम आजाद ने विश्वविद्यालय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई संस्थानों की स्थापना भी की थी।





इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष वाहिद अली, उपाध्यक्ष मो आशिक़, महासचिव रहमान ख़ान, अनीश, शमीम शैख़, अमरदीप, मनजीत सिंह, अली राजा, संतोष गुप्ता सहित कई उपस्थित थे।