प्रतिनिधि,गिरिडीह। सोमवार को केन्द्र सरकार की नीतियों के विरूद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा एलआईसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया गया।कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जमकर नारेबाजी की।जिले के डुमरी में कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, विधानसभा प्रभारी अशोक विश्वकर्मा व प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल के नेतृत्व में प्रर्दशन किया गया।





प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि मोदी सरकार देश का पैसा लूटने में अडानी का सहयोग कर रही हैं।कहा कि एसबीआई और एलआईसी जैसी देश की शीर्षस्थ संस्थाएं अपने बुरे दौर में है।केंद्र सरकार आमजन के बारे में कम एवं अपने पूंजीपति मित्रों के बारे ज्यादा सोच रही है।





विधानसभा प्रभारी अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि अडाणी समूह के डूबने से देश की संपत्ति दांव पर है।करोड़ों निवेशकों और पॉलिसी होल्डर्स की गाढ़ी कमाई खतरे में है।इस परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की देखरेख में मामले की निष्पक्ष जांच हो,हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन हो और एलआईसी,एसबीआई और अन्य राष्ट्रीय बैंकों में जो अडाणी का जोखिम भरा निवेश है,उस पर संसद में गहन चर्चा कराई जाए और निवेशकों को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।





इस दौरान महेश भगत, बीस सूत्री सदस्य सुखदेव सेठ, डुमरी प्रखण्ड उपाध्यक्ष रमजान अंसारी,हरलाल सिंह महासचिव अशोक पांडेय,मुमताज़ अली,अजीत स्वर्णकार,घनश्याम शर्मा,महेंद्र बिंद,करीम बख्श,बिनोद तुरी,मनोज भारती,अशोक पासवान,मण्डल अध्यक्ष भुनेश्वर दास,उस्मान अंसारी,इस्लाम अंसारी,महबूब अंसारी जिला युवा कांग्रेस महासचिव यश सिन्हा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो,मनोज जायसवाल,दशरथ रविदास कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।