प्रतिनिधि,जगन्नाथपुर। नीट परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को नवनिर्मित शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज के निर्देशानुसार जगन्नाथपुर मुख्य चौक में नीट परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार और देश के होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन यूथ कांग्रेस जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज की अध्यक्षता में हुआ।
धीरज गगाराई ने कहा की संरक्षण के चलते ही नीट परीक्षा में ये भ्रष्टाचार किया गया।साफ जाहिर होता है कि संरक्षण के चलते ही नीट परीक्षा में ये भ्रष्टाचार किया गया है,जिसके विरोध में पूरे देश व प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। उन्हाेंने प्रदर्शन के दौरान मांग की है कि नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।





