प्रतिनिधि, हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में अगस्त क्राति दिवस तथा अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस आदिवासी गौरव पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के सम्मान में मनाया जाता है।सन 1994 में संयुक्त राष्ट्र में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था।विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस या विश्व आदिवासी दिवस विश्व की स्वदेशी आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि अगस्त क्राति दिवस में हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का अहवान किया था।
कार्यक्रम का संचालन इंटक के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दूबे व महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव ने किया।जिला के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने बताया कि कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रौशन, शिला टोप्पनो, मनिषा टोप्पो,रितेश तिवारी, कौशल कुमार सिंह के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।





