पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान शनिवार को पंचायत पियादापुर के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, नज़रुल इस्लाम के साथ मुख्य रूप से छात्र संगठन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सैफ आलम उपस्थित रहे।
सैफ आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आबुआ आवास,स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,बरसा हरित ग्राम योजना,किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सवर्जन पेंशन योजना,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,हर घर राशन कार्ड योजना,बिरसा सिंचाई कूप सवद्धन योजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताया।
सैफ आलम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आलमगीर आलम बनकर ग्रामीणों की सहायता करें और उन्हें योजना का लाभ पहुंचाने का काम करे,क्योंकि आलमगीर आलम साहब ने कहा था कि मेरा हर एक कार्यकर्ता आलमगीर आलम है। अतः आप सब आलमगीर आलम बनकर क्षेत्र के लोगों का काम करें।
मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, लाक्फर शेख,हाजी मोहल्ला से जाकिर हुसैन,सरफराज होसेन,जलील अहमद,डॉक्टर फजलुर रहमान,मंसूर सेख, हकीम शेख,सरदार सेंटू सेख,साबिर अली साहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणगण मौजूद थे।





