प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न घाटों, तालाबों अन्य घाटों की साफ-सफाई जोर-शोर से की जा रही है। कान्हाचट्टी छठ घाट एवं सायल बगीचा के समीप छोटकी तालाब घाट की भी सफाई प्रशासन के सहयोग से पूजा कमेटी द्वारा की जा रही है।
मौके पर बीडीओ हुलासा महतो,थाना प्रभारी भोलानाथ दास,सीओ प्रमोद कुमार,चिरिदीरी मुखिया घमश्याम पासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रहे।





