प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)।थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के गम्हरिया टोला निवासी मुन्नी देवी ने अपने पति की लापता होने का आवेदन गिद्धौर थाना में दिया है। आवेदन में कहा गया है कि जमुआ गांव निवासी सुरेश साव मेरे पति टाना उरांव को 24 अप्रैल 2023 को काम करने को लेकर मुंबई ले गया था। मुंबई पहुंचते ही फोन के माध्यम से सुरेश साव ने 27 अप्रैल को बताया कि हम लोग मुंबई के तेल्हारा विश्वकर्मा बाग पेट्रोलपंप के पीछे पहुंच गए हैं। फिर तुरंत एक दिन बाद 28 अप्रैल को सुरेश साव के द्वारा फोन से बताया गया कि टाना उरांव आज सुबह से गायब है। तब से मेरे पति का आज तक कोई पता नहीं चल पाया है,जिससे मैं काफी परेशान हूं और मेरे छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं।





आवेदन में कहा गया है कि मेरे घर के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति मेरे पति ही थे। उनके गायब होने पर मैं और मेरे तीनों बच्चे भुखमरी के कगार पर हैं।मैं जब भी सुरेश साव को पूछती थी तो वह बार-बार संतावना देते रहा कि हम खोज रहे हैं।तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। परंतु अब जब भी सुरेश साव के पास फोन से बात करते हैं तो उसके द्वारा कहा जाता है कि हम नहीं खोज पाएंगे जो तुम्हें करना है वह करो। पीड़िता मुन्नी देवी ने सोमवार को स्थानीय थाना में आवेदन देकर जमुआ गांव निवासी सुरेश साव के ऊपर कानूनी कार्यवाई करने की मांग किया है।