रांची।झारखंड के जपला हैदर नगर मुख्य रोड पर देर रात एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त को लेने के लिए जपला रेलवे स्टेशन जा रहा था उसी दौरान कार पेड़ से टकरा गई और कार का आगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।



मृतक की पहचान उंटारी रोड थाना क्षेत्र के नवगढ़ निवासी चंद्रशेखर मेहरा के रूप में हुई है।चेंद्रशेखर बिहार के विक्रमगंज में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे।रविवार देर रात चंद्रशेखर अपने दोस्त को लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे।चंद्रशेखर के दोस्त सीआईएसएफ में नौकरी करते थे और बीती रात वो दिल्ली से वापस आ रहे थे। चंद्रशेखर रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि रात में नींद की झपकी आने के कारण कार पेड़ से टकरा गई और हादसा हुआ।